Home नौकरी हरियाणा में ग्रुप-सी के 4227 पदों पर निकली भर्ती, CET पास के...

हरियाणा में ग्रुप-सी के 4227 पदों पर निकली भर्ती, CET पास के लिए मौका

0
27

HSSC Group C Recruitment 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-सी के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 04/2026 जारी करते हुए कुल 4227 रिक्तियों को भरने की जानकारी दी है।
किन विभागों में होगी भर्ती?
यह भर्ती अलग-अलग विभागों में की जाएगी, जिसमें बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी (MPHW), स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, डिस्पेंसर, डाइटिशियन, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन और लीगल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।
इस दिन शुरू होगा पंजीकरण
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) पास कर रखी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 23 फरवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकेंगे।

अधिसूचना जारी 06 फरवरी, 2026
पंजीकरण शुरू 9 फरवरी, 2026
अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2026 (रात 11:59 बजे)
कुल पद 4,227
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ यहां देखें…
एचएसएससी ग्रुप सी पदों पर चयन कैसे होगा?
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से सीईटी स्कोर पर आधारित होगी। इसके बाद संबंधित पदों के अनुसार अतिरिक्त चरण जैसे स्किल टेस्ट या लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक योग्यता हर पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए भर्ती की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि ग्रुप-सी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन तय समय सीमा के भीतर ही स्वीकार किए जाएंगे। आयोग ने युवाओं को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.