OPPO अपने Reno Series की लिगेसी को आगे बढ़ाते हुए Reno15 Series 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई Reno15 सीरीज के तहत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Reno15, Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini को पेश किया है। सभी मॉडल्स 5G स्मार्टफोन्स हैं और Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं। हमने हाल ही में इन तीनों फोन को यूज किया और यहां आपके साथ Reno15 Series फोन का रिव्यू एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं।
खूबसूरत लेकिन ड्यूरेबल डिजाइन
OPPO ने अपने Reno15 Series स्मार्टफोन्स के डिजाइन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तीनों फोन हाथ में पकड़ते ही एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देते हैं। फोन को पकड़ते ही हमें महसूस हुआ की इनमें वजन का परफेक्ट डिस्ट्रिब्यूशन है और हल्के हाथ से भी पकड़ने पर भी फोन से ग्रिप लूज नहीं होती।
OPPO ने Reno स्मार्टफोन सीरीज में पहली बार मिनी वर्जन Reno15 Pro Mini को पेश किया है। यह भारत में कंपनी का पहला कॉम्पैक्ट फोन है।
Reno15 और Reno15 Pro Mini फोन्स में ग्राहकों को इंडस्ट्री फर्स्ट HoloFusion टेक्नोलॉजी और वन-पीस स्कल्पटेड ग्लास डिजाइन देखने के मिलेगा, जो फोन के ग्लेशियर व्हाइट वेरिएंट में मिलता है। इससे फोन के बैक पैनल में लाइट पड़ने पर 3D लेयर्ड विजुअल इफेक्ट मिलता है। इसके साथ ही इसमें एयरोस्पेस ग्रेड एलुमिनियाम फ्रेम का इस्तेमाल किया है। गिरने पर फोन को झटके से बचाने के लिए तीनों फोन्स में Sponge Bionic Cushioning दी गई है। इसके अलावा, स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए Reno15 और Reno15 Pro Mini में Corning Gorilla Glass 7i और Reno15 प्रो में Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। पानी और धूल-मिट्टी से प्रोटेक्शन के लिए तीनों फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आते हैं।
कंपनी ने Reno15 Series स्मार्टफोन्स के कैमरा मॉड्यूल में Dynamic Stellar Ring डिजाइन दिया है जो लाइट पड़ने पर सॉफ्ट ग्लो देता है। OPPO Reno15 Series के अल्ट्रा-थिन बेजेल्स भी इसके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में प्राइम फैक्टर हैं। तीनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले स्मार्ट एडाप्टिव AMOLED स्क्रीन के साथ आते हैं। लेकिन डिस्प्ले और बेजेल साइज अगल-अलग है।
कैमरा परफॉर्मेंस और इमेज क्वालिटी है शानदार
OPPO Reno15 में 50 MP का मेन कैमरा, 50 MP 3.5x वाला टेलीफोटो कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Reno15 Pro और Reno15 Pro Mini की बात करें तो दोनों में 200 MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 50 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 3.5X के साथ 50 MP का टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है।
OPPO ने पहली बार Reno15 5G Series फोन्स में भारतीय ग्राहकों के लिए Pure Tone Technology को इंट्रोड्यूस किया है, जिससे फोन में क्रिस्टल क्लियर तस्वीरें मिलती हैं। इस टेक्नोलॉजी को कंपनी ने अपनी Vivid and Clear इमेजिंग फ्रेमवर्क पर तैयार किया है, जिससे स्किन टोन और सीन के रंग ज्यादा सटीक, नैचुरल और बैलेंस्ड दिखाई देते हैं।
Reno15 Pro और Reno Pro Mini का दमदार 200MP मेन कैमरा Ultra-Clear इमेज जनरेट करता है। मेन कैमरा के पूरे फोकल रेंज में हाई-डेफिनिशन कवरेज मिलने से बेहद बारीक टेक्सचर भी शार्प और क्रिस्टल क्लियर नजर आते हैं। हमें OPPO Reno15 5G Series का 50MP टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा काफी वर्सेटाइल लगा। यह 1X से 3.5X तक लेंस जूम सपोर्ट सकता है, जो सब्जेक्ट और बैकग्राउंड के बीच की डिस्टेंस को कंप्रेस करके रेगुलर शॉट्स को अल्ट्रा क्लियर पोर्ट्रेट्स में बदल देता है।