Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इंग्लैंड ने अर्जेंटीना पर बनाई 1-0 की बढ़त, गॉर्डन ने दागा गोल

 अर्जेंटीना के गोलकीपर ने रोका गोल बढ़त लेने के बावजूद इंग्लैंड ने आक्रामण जारी रखा है। इंग्लैंड के हैरी केन ने 66वें मिनट में शानदार...
HomePublic Opinionइंग्लैंड ने अर्जेंटीना पर बनाई 1-0 की बढ़त, गॉर्डन ने दागा गोल

इंग्लैंड ने अर्जेंटीना पर बनाई 1-0 की बढ़त, गॉर्डन ने दागा गोल

 अर्जेंटीना के गोलकीपर ने रोका गोल

बढ़त लेने के बावजूद इंग्लैंड ने आक्रामण जारी रखा है। इंग्लैंड के हैरी केन ने 66वें मिनट में शानदार शॉट मारा, लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर ने अपने प्रयास से गोल होने से रोक लिया। मेसी ने एक मिनट के अंदर दो बार कॉर्नर किक के जरिये गोल का प्रयास किया, लेकिन बराबरी नहीं दिला सके। फिर स्ब्स्टीट्यूट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतरे निको गोंजालेज ने 69वें मिनट में में गोल करने की कोशिश की, लेकिन इस बार इंग्लैंड के गोलकीपर ने गोल होने से रोक दिया। 

इंग्लैंड ने ली बढ़त

इंग्लैंड ने अर्जेंटीना के खिलाफ दूसरे हाफ में बढ़त ले ली है। 55वें मिनट में मोर्गन रोजर्स के पास पर एंथनी गॉर्डन ने शानदार शॉट लगाया और अर्जेंटीना के गोलकीपर को छकाते हुए गेंद गोल पोस्ट के पार भेज दी। इंग्लैंड ने इस तरह गत चैंपियन टीम के खिलाफ 1-0 की बढ़त ली। 

रोमेरिया को पीला कार्ड

अर्जेंटीना के क्रिस्टियन रोमेरियो को मैच रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। रोमेरिया ने बेलिंगहम को पीछे खींचा जिस कारण उन्हें येलो कार्ड दिखाया गया। इस मैच में अब तक तीन खिलाड़ियों को पीला कार्ड मिल चुका है। 

अर्जेंटीना का आक्रामक खेल

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने का प्रयास किया। 47वें मिनट में अर्जेंटीना के जुलियन एल्वारेज ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर ने इसे सफल नहीं होने दिया। इसके अगले मिनट में ही लियोनल मेसी ने कॉर्नर किक पर गोल का प्रयास किया, लेकिन यह भी सफल नहीं हो सका। 

दूसरे हाफ का खेल शुरू

इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। फिलहाल दोनों टीमों एक भी गोल नहीं कर सकी हैं और मुकाबला गोल रहित बराबरी पर चल रहा है।